BIRAC-New Hindi

रिक्ति संदर्भ संख्या: BIRAC/PMU/VAC/182/Oct-2026 

A. Ind-CEPI के बारे में: भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) द्वारा Ind-CEPI को लागू करने में सहायता दी जा रही है। Ind-CEPI का उद्देश्य "तेज़ी से वैक्सीन विकसित करके महामारी के लिए तैयारी करना" है। यह 'कोएलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन' (CEPI) की वैश्विक पहल के अनुरूप भारतीय वैक्सीन विकास को समर्थन देता है और इसे जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) तथा ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में लागू किया जा रहा है। Ind-CEPI का लक्ष्य भारत में मौजूद और उभरते संक्रामक खतरों से निपटने के लिए भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली और वैक्सीन उद्योग में समन्वित तैयारी करना है। साथ ही, BIRAC में एक समर्पित प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के माध्यम से CEPI की वैश्विक पहल का समर्थन करना भी इसका उद्देश्य है।

B. कार्यान्वयन एजेंसी के बारे में: भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) को इस कार्यक्रम को लागू करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (PMU) होगी, जो कार्यक्रम के कार्यान्वयन की देखरेख और निगरानी के लिए एक ऑपरेशनल और फंक्शनल इकाई के रूप में काम करेगी।

बाइरैक में योग्य तथा अनुभवी उम्मीदवारों से निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं: -

रिक्ति संदर्भ संख्या: BIRAC/PMU/VAC/182/Oct-2026  ​​​​   

  पद का कोड

    पद का नाम

    पदों की संख्या

 काम का विवरण

STM-01

वरिष्ठ तकनीकी प्रबंधक 

  01 [एक]

   देखें

 

 

आवेदन करने के लिए "यहां" क्लिक करें

 

केंद्र/राज्य सरकारों और या अन्य सीपीएसई के कर्मचारी अपने आवेदन की एक प्रति, यदि लागू हो, उचित माध्यम से सीलबंद लिफाफे में नीचे दिए गए पते पर भेजें:-

प्रमुख [मानव संसाधन एवं प्रशासन]

जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बाइरैक)

पांचवीं मंजिल, एनएसआईसी बिजनेस पार्क

एनएसआईसी भवन, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट

नई दिल्ली-110020

 

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 03 नवंबर 2026

यहाँ या अन्यत्र किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी; बाइरैक द्वारा लिए गए निर्णय सभी संबंधितों हेतु अनिवार्य होंगे।

भर्ती से संबंधित किसी सवाल के लिए, कृपया इस पते पर ईमेल करें: vacancy(dot)birac(at)nic(dot)in